पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय आद्रा में पुस्तकोपहार कार्यक्रम का आयोजन
Date: 09/04/2025
छात्र छात्राओं के लिए पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय आद्रा में पुस्तकोपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छात्र छात्राओं ने पिछली कक्षाओं की पुस्तके उपहार स्वरूप भेट की। प्राचार्य महोदय श्री कपिल सहगल जी ने पुस्तक दान करने और एक दूसरे की मदद करने की मुहिम की सराहना किए। इस प्रकार के आयोजन से छात्रों को केवल शैक्षिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी सशक्त बनाया जा सकता हैं। पुस्तकालयधक्ष श्रीमती शर्मिला घोष ने पर्यावरण संरक्षण में पुस्तकोपहार कार्यक्रम की भूमिका में आलोकपात करते हुए बताए कि पुस्तकों का पुन: उपयोग करने से कागज की आवश्यकता में कमी आती है और पेड़ों की कटाई भी रोकी जा सकती है। इस प्रकार बच्चों में समाजसेवा की भावनाओं के भी विकास किया जा सकता हैं।


No comments:
Post a Comment